फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में भाजपा नेताओं ने किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत

Sun, 29 Jun 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू रविवार को जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति और किन्नौर का दौरा पूरा करने के बाद कुल्लू पहुंचे। परिधि गृह परिसर में उनका भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। उपायुक्त तोरुल एस रवीश सहित जिला प्रशासन ने भी उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने किन्नौर, स्पीति और लाहौल का दौरा कर कई केंद्रीय योजनाओं का शुभारंभ किया है। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, काजा, लाहौल और चंबा के लोगों का जीवन बहुत कठिन है। केंद्र सरकार का इन क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान है। कहा कि सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि अगली बार वह चंबा के दुर्गम क्षेत्र का दौरा करेंगे। चंबा के साथ ऊना और सोलन के लिए भी योजनाओं को लेकर आएंगे। उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की। इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें