कुल्लू मतगणना केंद्र में मतो की गणना में जुटे कर्मचारी।-संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग में रविवार सुबह जिला परिषद और पंचायत समिति (बीडीसी) के परिणाम सुनने के लिए भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के साथ लाहौल-स्पीति विकास मंच के संयोजक पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा मौजूद रहे। समर्थित कार्यकर्ता सुबह आठ बजे से लेकर रात तक मतगणना केंद्र के बाहर डटे रहे।
बीडीसी चुनाव का पहला और दूसरा परिणाम भाजपा के पक्ष में गया और तिंदी वार्ड एक से रवीना सदस्य चुनी गईं। वार्ड नंबर दो उदयपुर से बीडीसी सदस्य अनीता जीती। वार्ड तीन तिंगरेट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अंजलि कटोच ने बाजी मारी। वार्ड चार त्रिलोकनाथ से विकास मंच समर्थित प्रत्याशी कंचन विजय घोषित हुए हैं।
वार्ड पांच मूरिंग से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दिनेश विजय घोषित हुए। वार्ड छह जाहलमा से विकास मंच समर्थित विकास विजय घोषित हुए। वार्ड सात गोहरमा से कांग्रेस समर्थित प्रेमजीत ने चुनाव जीता। वार्ड आठ शांशा से निर्दलीय उम्मीदवार अमिता विजय घोषित हुईं। वार्ड नौ तांदी से विकास मंच समर्थित रमेश और वार्ड दस गौशाल से पूर्व बीडीसी चेयरमैन एवं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विपिन शाशनी ने जीत हासिल की। वार्ड 11 केलांग से कांग्रेस समर्थित अशोक बाटा, वार्ड 12 कोलोंग से भाजपा समर्थित उम्मीदवार दीपिका, वार्ड 13 कारदंग से कांग्रेस समर्थित देचेन डोलमा, वार्ड 14 गोंधला से विकास मंच समर्थित प्रत्याशी सुशीला और वार्ड 15 सिस्सू से पहले ही कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार दोरजे अंगरूप को निर्विरोध चुना गया है। जीतने के बाद समर्थित कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी पर जमकर नारेबाजी की।