फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही खरीद फरोख्त की राजनीति : किमटा

Sat, 02 Mar 2024 03:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देशभर में भाजपा खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही है। अब यह राजनीति हिमाचल में भी पहुंच गई है। प्रदेश में इसकी पटकथा विपक्ष के नेता ने लिखी है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव किमटा ने शनिवार को कुल्लू में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

कहा कि हिमाचल में इस तरह का वाक्या पहली बार आया है और एक सत्तासीन सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचना ठीक नहीं है। छह विधायकों ने सरकार और जनता को धोखा दिया है।
सूबे में पांच साल तक कांग्रेस की सरकार चलेगी। लोगों के लिए बजट में सरकार ने जो घोषणाएं की हैं, उनका लाभ जनता को मिलेगा। विधायक राजेंद्र राणा को कांग्रेस का उपाध्यक्ष भी बनाया गया और विधायक रवि ठाकुर को दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने लाहौल दौरे के दौरान करोड़ों की सौगात दी थी। इस पूरे प्रकरण के पीछे कौन है, प्रदेश की जनता को पता लग गया है।
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह पूर्व कार्यक्रम के तहत ही दिल्ली गए हैं। भाजपा के विधायक भी कांग्रेस के संपर्क में हैं। इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिमन चंद्र और मनाली कांग्रेस के महासचिव राज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें