फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिरसा मुंडा को किया याद, लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जनजातीय गौरव दिवस और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा जनजातीय मोर्चा कुल्लू ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आयोजित शिविर में 25 के करीब कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा जनजातीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान दास नेगी ने बताया कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार 11 से 18 नवंबर तक साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक आयोजनों से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें