फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विपाशा मिस, अरुण को मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब

विज्ञापन
कुल्लू के डाइट सेंटर में विदाई समारोह के दौरान नाटी प्रस्तुत करते प​शिक्षू।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में बैच 2025-27 और 2026-28 की ओर से बैच 2024-26 के प्रशिक्षुओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य सतीश जस्पा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों से खूब समां बांधा। कनिष्ठ बैच के प्रशिक्षुओं ने वरिष्ठ साथियों को शुभकामनाएं देकर विदाई दी। समारोह में विभिन्न उपाधियों से प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विपाशा को मिस पर्सनालिटी, अंकिता को मिस फेयरवेल, अरुण को मिस्टर पर्सनालिटी और प्यारे को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। मुख्यातिथि सतीश जस्पा ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण उनके व्यावसायिक जीवन की महत्वपूर्ण नींव है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से भविष्य में जिम्मेदार, संवेदनशील और समर्पित शिक्षक बनकर समाज व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में प्रशिक्षुओं ने संस्थान में बिताए यादगार पलों को साझा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें