फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राजा घेपन और माता हिडिंबा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के आराध्य देवता राजा घेपन शुक्रवार को जाहलमा में विराजमान रहे। यहां राजा घेपन और माता हिडिंबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कुल्लू, मनाली और पांगी से भी बड़ी संख्या में लोग देव दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने देवता और माता हिडिंबा के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

जाहलमा में दो दिनों तक देवता का देव जत्था प्रवास करेगा। इस दौरान जिन परिवारों की ओर से देवता को निमंत्रण दिया गया है, उनके यहां देवता की अगवानी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजन किए जाएंगे। देवता के जत्थे के साथ पहुंचे कारकूनों और श्रद्धालुओं के ठहरने तथा खान-पान की व्यवस्था भी निमंत्रण देने वाले परिवार की ओर से की जाती है। देवता के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें