फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शाढ़ाबाई में बिलासपुर की छात्रा ने लगाया फंदा

Fri, 07 Jul 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी है। छात्रा साढ़ाबाई में अपने मामा के घर आई थी। छह जून की शाम को खाना खाने के बाद वह सोने के लिए कमरे में चली गई।
विज्ञापन

साथ में एक 11 साल की बच्ची भी थी। इस दौरान बच्ची सो गई और छात्रा ने कमरे में लगे पंखे से लटक कर जान दे दी। रात करीब 1 बजे बच्ची ने इसकी सूचना परिजनों को दी। उसे कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाॅक्टर से मृत घोषित कर दिया। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल काॅलेज भेजा। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि छात्रा की पहचान कल्पना (19) पुत्री विनोद कुमार निवासी पटोह झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें