फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रांगड़ी से मनाली तक निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
मनाली में भाजयुमो के कार्यकर्ता भाजपा के स्थापना दिवस पर रैली निकालते हुए
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा मनाली मंडल ने बाइक रैली का आयोजन किया। रांगड़ी से 17 मील होते हुए मनाली तक रैली निकाली गई। इसमें युवा कार्यकर्ताओं मेें लोकसभा चुनाव के लिए जोश दिखा। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जनेश ठाकुर ने बताया कि बाइक रैली जिले के चारों मंडलों में हुई।
विज्ञापन

भाजपा के स्थापना दिवस पर युवाओं में रैली जोश भरने का काम करेगी। लोकसभा चुनाव में युवा भाजपा के लिए जोश से काम करेगा और दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। रैली को मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में मंडल महामंत्री बागेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन नारायण, विवेक नेगी, विजय ठाकुर, सुशील ठाकुर और शुभम चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें