फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माहिली में मोड़ से गिरी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़सा घाटी का रहने वाला था युवक, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। नग्गर सड़क पर माहिली के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे पेश आया। युवक की पहचान योगराज ठाकुर (25) पुत्र राज कुमार, निवासी गांव बंदल, डाकघर गड़सा, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक मोटरसाइकिल नग्गर की ओर जा रही थी। जैसे ही बाइक माहिली के पास मोड़ पर पहुंची तो चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। इससे मोटरसाइकिल सड़क से करीब 10 मीटर नीचे जा गिरी और एक मकान के पिलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण नियंत्रण खोना माना जा रहा है। कहा कि प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें