फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महादेव रोपवे नहीं देंगे बनने : समिति

Sat, 09 Mar 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रोपवे का शिलान्यास होने के बावजूद बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति अपने रुख पर कायम है। समिति ने स्पष्ट किया कि रोपवे का काम किसी भी सूरत में शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए लाठी से लेकर गोली खाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को रामशिला में बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एक बैठक हुई। इसमें रोपवे संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आगामी रणनीति तैयार की। रोपवे के विरोध में समिति की ओर से हर पहलू पर विचार किया गया। समिति के सदस्य एवं जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि भले ही रोपवे का शिलान्यास किया गया है, सरकार इस भ्रम में न रहे कि रोपवे लगेगा। बिजली महादेव से लोगों की आस्था जुड़ी है।
सरकार लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। ऐसे में बिजली महादेव रोपवे को किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोपवे के विरोध में पहले भी संघर्ष समिति सड़कों पर उतरी थी। यह विरोध लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

बिजली महादेव के लिए रोपवे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति ने अन्य विकल्पों को भी खुला रखा है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सरचंद ठाकुर, फतेह सिंह राणा, राम सिंह, हीरा सिंह जंबाल, रामकृष्ण शर्मा, शिवराम शर्मा, सुनील राणा आदि मौजूद रहेे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें