फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में डीसी दफ्तर के बाहर भाजपा का धरना

Mon, 21 Jul 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में मागों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता आक्रोश रैली निकालते हुए।-संवाद
विज्ञापन
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर सहित प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

भाजपा नेता बोले- भुंतर पुल पर खर्च कर दिया मणिकर्ण सड़क के लिए आया पैसा
आरोप लगाया - बिना किसी योजना और प्रस्ताव के मैदान की हो रही है खोदाई

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला भाजपा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान निशाने पर स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और प्रशासनिक अधिकारी रहे।
जिला भाजपा अध्यक्ष ने विधायक पर आरोप लगाया कि भुंतर में पुल लगाने को लेकर वह बड़ा श्रेय लेने की बात कर रहे हैं जबकि इस पुल निर्माण के लिए केंद्र से आए धन का उपयोग किया गया है। यह वह पैसा है जो मणिकर्ण सड़क को ठीक करने के लिए केंद्र से आया था। मणिकर्ण सड़क का काम पूरा न कर उन्होंने धन को भुंंतर पुल निर्माण के लिए उपयोग में लाया है। विधायक को इस पुल निर्माण के लिए अलग से बजट का प्रावधान करना चाहिए था। कहा कि विधायक ने लोगों से पहले पानी के बिल न भरने की अपील की और फिर पानी के बढ़े हुए दामों की अधिसूचना वापस लेने की बात सोशल मीडिया के माध्यम से कही लेकिन अधिसूचना अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब पानी के रेट को लेकर सरकार ने 2024 में अधिसूचना जारी की है तो विधायक ने इससे पहले सरकार से यह मामला क्यों नहीं उठाया।
भाजपा नेता एवं नगर परिषद कुल्लू के पार्षद दानवेंद्र सिंह ने विधायक की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा कि शहर में मनमानी चल रही है। जिस काम के लिए धन खर्च करना चाहिए, उस पर नहीं किया जा रहा। मैदान में बिना योजना और प्रस्ताव खोदाई की जा रही है। ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में खुदाई को लेकर नगर परिषद में किसी तरह का प्रस्ताव नहीं बना है। वह डीसी से भी मिल चुके हैं। उन्होंने काम रुकवाने का आश्वासन दिया था लेकिन काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढालपुर में बने नए शॉपिंग कांप्लेक्स को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कि इसके आवंटन को लेकर मनमानी की जा रही है। इसकी नीलामी को लेकर नगर परिषद का हाउस बुलाने की बात की थी लेकिन अभी तक न तो कोई हाउस बुलाया गया और न ही नगर परिषद के साथ शर्तों को लेकर अंतिम निर्णय हुआ है। इस दौरान भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर, राहुल सोलंकी, जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया, नैना शर्मा, बिमला, अनुपमा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें