फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव पहुंचे देवता शेष नाग पाशाकोट

Thu, 11 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। करीब पांच दशक बाद शेलड़ी के देवता शेष नाग पाशाकोट बिजली महादेव पहुंचे हैं। देवता पाशाकोट ने बिजली महादेव पहुंचकर महादेव से भव्य देवमिलन किया।
विज्ञापन

साथ ही देवता ने देव परंपरा का भी निर्वहन किया। बुधवार शाम को देवता ढोल-नगाड़ों के साथ बिजली महादेव पहुंचे। गौर रहे कि बिजली महादेव में कई देवी-देवता अकसर महादेव से देवमिलन के लिए आते हैं। बिजली महादेव को घाटी का अधिष्ठाता माना जाता है। देवता शेष नाग पाशाकोट की ओर से बिजली महादेव जाने के आदेश दिए गए थे। देवता बिजली महादेव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फतेह सिंह राणा ने कहा कि देवता शेष नाग पाशाकोट ने गूर के माध्यम से चेताया है कि देव आदेशों का पालन किया जाए। देवता ने गूर के माध्यम से बताया कि अगर मनुष्य ने अपनी मनमानी की तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। देवता शेष नाग पाशाकोट के देवलुओं में बिजली महादेव यात्रा को लेकर खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें