फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रोजेक्ट के मलबे की डंपिंग से बिहाली गांव को बढ़ा खतरा

विज्ञापन
सैंज घाटी में पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो के लिए मझाण से होकर बहने वाले जीवानाले में अवै
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी के जीवानाला में पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो के मलबे की डंपिंग से शरण बिहाली गांव के मकानों को खतरा बन गया है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कंपनी के ठेकेदार पर मनमाने तरीके से मलबा डंप करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में कई बार जिला प्रशासन और एनएचपीसी प्रबंधन को अवगत करवाया गया लेकिन इस पर गौर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते साल प्रशासन ने पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण किया था। बावजूद गांव को बचाने के लिए कुछ भी नहीं किया गया। प्रभावित गांव शरण बिहाली के ग्रामीण बेली राम नेगी, कोमदत्त, गेहर सिंह, रेवती राम, फतेह सिंह, ज्ञान सिंह आदि ने बताया कि नाले के दूसरी तरफ परियोजना का मलबा डंप किया गया है।
इससे नाले का रुख गांव की तरह हो गया है। दो वर्षों से भूमि कटाव हो रहा है। बीते वर्ष ग्रामीणों की लिखित शिकायत को जायज ठहराते हुए प्रशासन की टीम ने यहां का दौरा किया था, लेकिन बाद में कोई काम नहीं हुआ। देहुरीधार पंचायत प्रधान भगत राम ने कहा कि इस मुद्दे को कई बार जिला प्रशासन, एचएचपीसी प्रबंधन और वन विभाग के समक्ष उठाया गया। गांव को बचाने की पहल नहीं हो रही है। इस संबंध में एचएचपीसी-दो के ईडी निर्मल सिंह ने बताया कि नाले में कहीं भी डंपिंग नहीं की गई है। नालों को साफ-सुथरा रखा गया है। उधर, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि गांव का दौरा कर सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें