बंजार के लारजी में तिरंगा यात्रा निकालते बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी व भाजपा कार्यकर्ता।
बंजार (कुल्लू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लारजी में भाजपा ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर भाजपा ने रविवार से लारजी में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है।
सुबह बारिश के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोगों में देशभक्ति की भावना और जोश भरने के लिए यह यात्रा निकाली गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष परमानंद ठाकुर, महामंत्री बलदेव महंत, ओम प्रकाश ठाकुर आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। संवाद