बंजार कॉलेज की पीटीए बैठक में उपस्थित शिक्षक और अभिभावक।
बंजार/कुल्लू। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में अभिभावक-प्राध्यापक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें भूपेंद्र नेगी को अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष सत्यदेव, महासचिव डॉ. डाबे राम और संयुक्त सचिव टीकम राम को बनाया गया। सदस्यों में अभिभावक रेवत राम, मोहर सिंह, पिंकी देवी, प्रेमलता शर्मा, मनोहर सिंह तथा अध्यापकों में डॉ. रमेश यादव, डॉ. हेमलता, अनिल कुमार, अतुल चौधरी, डॉ. योगराज को शामिल किया गया।
ऑडिटर डॉ. श्रवण कुमार, मुख्य सलाहकार शेर सिंह बनाए गए। इस दौरान पीटीए की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने महाविद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्राचार्य डॉ. जोगिंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से महाविद्यालय के उत्थान के लिए कार्य करने की अपील की। संवाद