फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूपेंद्र मिस्टर और तनुजा बनी मिस फेयरवेल

Thu, 27 Nov 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू काॅलेज ऑफ एजुकेशन में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू काॅलेज ऑफ एजुकेशन बोहगना (गड़सा) में डीएलएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा। इसमें प्रशिक्षुओं ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। इनमें एकल गीत में विश्व प्रताप और सुकृति ने सहपाठियों का मनोरंजन करवाया। एकल नृत्य में नमिता और काजल ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा संस्थान की छात्राओं ने कुल्लवी नाटी की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मिस्टर और मिस फेयरवेल और पर्सनालिटी का चुनाव हुआ। इसमें भूपेंद्र मिस्टर और तनुजा मिस फेयरवेल रहीं। इसी प्रकार रमेश मिस्टर और सानिया को मिस पर्सनालिटी चुना गया। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद, सचिव सुरेंद्र सूद, अभिषेक सूद, राज माधव सूद और प्रधानाचार्य धीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें