कुल्लू के ढालपुर मैदान में खेलकूद पतियागिता के दौरान ऊची कूद लगाता खिलाड़ी।-संवाद
कुल्लू में चल रही एथलेटिक मीट में दमखम दिखा रहे एथलीट
दौड़, भाला फेंक और ऊंची कूद की प्रतियोगिताओं में दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में स्थित खेल मैदान में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग में 250 से अधिक विद्यालयों के एथलीट दमखम दिखा रहे हैं।
शनिवार को दौड़, भाला फेंक और कूद की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में एथलीट अपने संबंधित विद्यालय को जीत दिलाने के लिए मैदान में खूब पसीना बहाते नजर आए। छात्र वर्ग की 1,500 मीटर दौड़ में भूपेंद्र ने प्रथम, विपुल ने द्वितीय और भोज प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में साक्षी ने पहला, शान्वी ने दूसरा और अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में पृथी ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय और अमीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में गुनगुन ने पहला, प्रिया ने दूसरा और सीमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा छात्र वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में चंद्र कश्यप ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय और शौर्य ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। छात्रा वर्ग में कशिश ने पहला, मोनिका ने दूसरा और कृति ने तीसरा स्थान पाया।