फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मुक्केबाजी में भुंतर प्रथम और कुल्लू दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्केबाजी में भुंतर प्रथम और कुल्लू दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

पीपल जातर में मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पीपल जातर मेले के अवसर पर आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। इसमें भुंतर की टीम विजेता और कुल्लू की टीम उप विजेता रही। दो दिन तक चली प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर मुक्केबाजों में कड़े मुकाबले हुए। मुक्केबाजी संघ के जिलाध्यक्ष किशन ठाकुर ने प्रतियोगिता का समापन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को करवाने का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है ताकि युवा नशे से दूर रहकर खेलकूद में अपनी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान बड़ी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

नहीं हो सके वॉलीबाल के मैच
बुधवार को बारिश होने के कारण वॉलीबाल प्रतियोगिताएं नहीं हो पाईं। इस कारण टीमें मैदान में नहीं उतर पाईं और मुकाबले नहीं हो पाए। गौरतलब है कि पीपल जातर के दौरान खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुक्केबाजी के साथ वॉलीबाल प्रतियोगिताएं मुख्य रूप से शामिल रहीं। हालांकि, मुक्केबाजी प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है लेकिन बारिश से वॉलीबाल प्रतियोगिता प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें