फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर देव रीति से भुंतर मेले का आगाज

Sun, 15 Jun 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसीय जिला स्तरीय मेले के पहले दिन देवी-देवता रहे आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

जाने-माने कलाकार कुनाल सूद ने नचाए दर्शक, 18 जून तक चलेगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के भुंतर शहर में चार दिवसीय जिला स्तरीय मेला शुरू हो गया है। मेले में देवी-देवताओं सूरज पाल, ज्वाला माता शमशी, बालक महेश्वर, नैना माता ने सैकड़ों देवलुओं के साथ शिरकत कर देव रीति से मेले का आगाज किया।
विज्ञापन

वहीं, अधिकारिक रूप से जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने मेले का शुभारंभ किया।
देवी-देवताओं के आगमन के बाद माहौल ढोल-नगाड़ों की स्वरलहरियों से गूंजा। पहले ही देवी-देवता मेले का आकर्षण रहे। देवताओं के समक्ष श्रद्धालुओं ने शीश भी नवाया। नगर पंचायत प्रधान रविंद्रा डोगरा, मेला समिति चेयरमैन पवन कुमार सहित अन्य पार्षदों ने इस मौके पर मुख्यातिथि का स्वागत किया। मेला 18 जून तक चलेगा। इस दौरान कई प्रकार की गतिविधियां होंगी। मेले के पहले दिन कुल्लू के जाने-माने कलाकार कुनाल सूद ने दर्शकों को खूब नचाया। मेले के पहले दिन करीब डेढ़ दर्जन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके तहत किरन सोनी, भागी राठी, आदविक, इलू देवी, धनोश कुमार, सुखराम, सोनू म्यूजिकल ग्रुप, भुंतर स्कूल की छात्रा अंजना और माधवी, लाजु राम, राहुल म्यूजिकल ग्रुप, नरेंद्र पाल, दुर्गी दास, कृष्णा देवी, चरन सिंह, लेख राज ठाकुर, मास्टर दलीप, प्रेम सागर, मुकेश राणा, खेम राज, चबोलू देवी और युवराज नेगी आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास किया। मेले की दूसरी संध्या यानी सोमवार को उत्तम चंद कमांडो और सुनीता भारद्वाज स्टार कलाकार होंगे। चार दिवसीय मेले के तहत हर रोज सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। मेला समिति के चेयरमैन पवन कुमार, नगर पंचायत भुंतर की प्रधान रविंद्रा डोगरा ने बताया कि विभिन्न स्कूलों के बच्चे और महिला और युवा मंडल के प्रतिनिधि और सदस्य भी इस दौरान प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें