फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भेखली और पूईद मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन तक मंदिरों में रहेगी रौनक, दोनों मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले में माता दुर्गा के सम्मान में बैशाखी मेला शुरू हो गया है। रविवार को भेखली में माता भुवनेश्वरी और खराहल के पुईद में माता जगन्नाथी की परिक्रमा के साथ मेला शुरू हुआ।
विज्ञापन

दोनों मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भेखली और पूईद पहुंचकर माता भुवनेश्वरी और माता जगन्नाथी का आशीर्वाद लिया। माता जगन्नाथी के मंदिर में भी रविवार को जगराते के साथ मेले का आगाज हो गया है। सूर्य अस्त होने के बाद माता को भंडार से मंदिर से ढ़ोल, नगाड़ों और नरसिंगों की स्वर लहरियों के बीच सैकड़ों देवलुओं ने लाया और देव-विधि के साथ रथ को सजाया। इस शोभा यात्रा में घाटी के तमाम हारियान माता की चाकरी में उपस्थित रहे। रातभर कीर्तन-भजन का दौर चलता रहा। माता के कारदार चमन ठाकुर ने बताया कि सोमवार को माता मंदिर की परिक्रमा करेगी। छह अप्रैल को विश्राम रहेगा। सात अप्रैल कोे माता मेले में देव नृत्य देवलुओं के संग करेंगी और देव परंपरा का निर्वहन भी देव विधान के साथ होगा।आठ अप्रैल को कुल्लवी नाटी माता के सौह में डाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें