फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-द्वार मिल रहे सेब के अच्छे दाम

Mon, 24 Aug 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला की सब्जी मंडियों में अब तक पौने चार लाख सेब पेटियां पहुंच चुकी हैं। जिला की भुंतर और बंदरोल सब्जी मंडी सेब कारोबार में नंबर वन है। जबकि, बंजार सब्जी मंडी, पतलीकूहल और अखाड़ा बाजार की मंडियों में प्रतिदिन सेब के सैकड़ों बाक्स पहुंच रहे हैं। वहीं, बागवानों को सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले स्थानीय मंडियों में सेब के दामों में इस बार स्थिरता देखने को मिल रही है। सेब के दाम सीजन शुरू होने से लेकर अभी तक लगभग टिके हुए हैं। इससे बागवानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है। कृषि विपणन बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक जिला की मंडियों से अब तक तीन लाख 75 हजार 221 पेटियां व्यापारियों द्वारा खरीदी जा चुकी हैं। इसमें 2 लाख 31 हजार से ज्यादा पेटियां बंदरोल सब्जी मंडी, 36 हजार पेटियां भुंतर सब्जी मंडी, 1300 पेटियां अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी पहुंची हैं।
विज्ञापन


सब्जी मंडी बंदरोल के आढ़ती तारा चंद ने कहा कि सेब के बागवानों को बेहतर दाम दिए जा रहे हैं। अच्छी क्वालिटी का सेब 40 रुपये प्रतिकिलो तक खरीदा जा रहा है। इस सीजन में बागवानों को सेब के बढ़िया दाम मिल रहे हैैं।
कृषि विपणन बोर्ड कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के सचिव सुशील कुमार गुलेरिया ने कहा कि जिला के बागवान स्थानीय मंडियों में सेब बेचने को अधिक तरजीह दे रहे हैं। बागवानों को मंडियों में तुरंत पैसा मिलता है।
विज्ञापन


साथ ही उचित दाम भी मिल रहे हैं। सेब सीजन अभी शुरुआती दौर पर है। उन्होंने कहा कि बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिलें, इसके लिए विपणन बोर्ड प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें