उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। भारतीय रिजर्व बैंक, एसबीआई और सेवा संस्था के तत्वावधान में वीरवार को शकोली पंचायत के चेली गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें वित्तीय साक्षरता केंद्र लाहौल की ओर से सुलक्षना, मोनिका और किशोर कुमार ने ग्रामीणों को बैंकों के नाम से होने वाली धोखाधड़ी और बैंकों की विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन में बैंकों के नाम से आने वाले लिंक और मैसेज को लेकर सतर्क रहें। अगर कोई भी किसी तरह की जानकारी या ओटीपी नंबर मांगता है तो उसके साथ इन चीजों को शेयर न करें। संवाद