उत्सव की तैयारियों में जुटी मेला कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार का जिला स्तरीय मेला 15 से 19 मई मनाया जाएगा। इसके लिए मेला कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला कमेटी इस साल मेले को और अधिक भव्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी ने आर्केस्ट्रा, डीजे, टेंट, साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक संध्या के लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सेवाओं प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मेला कमेटी अध्यक्ष इंद्र देव शर्मा ने कहा कि इस बार जिला स्तरीय बंजार मेले को न केवल पारंपरिक रूप से, बल्कि आधुनिक तकनीक के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। दूर-दराज के दर्शक भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ऑनलाइन ले सकें। इसके लिए मेले की लाइव स्ट्रीमिंग करवाई जाएगी। कहा कि सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय व बाहरी कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले का यह नया स्वरूप न केवल क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी बंजार क्षेत्र को नई पहचान दिलाएगा। संवाद