फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर पुलिस ने एक किलो 405 ग्राम चरस के साथ धरा युवक

Sun, 11 May 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़सा के बामी नाला में लगाया था नाका, तलाशी में मिली नशे की खेप
विज्ञापन

छानबीन शुरू, खंगाली जा रही मोबाइल फोन की कॉल डिटेल
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। पुलिस थाना भुंतर के के तहत पुलिस ने एक युवक से एक किलो 405 चरस बरामद की है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
भुंतर पुलिस की टीम ने गड़सा घाटी के बामी नाला के समीप नाका लगाया था। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही थी। शक होने पर पुलिस ने एक युवक को रोका। इसके कब्जे से एक किलो 405 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुबेर सिंह (20) निवासी भलाण–दो तहसील सैंज, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस बरामद नशे की खरीद-फरोख्त का पता लगा रही है। युवक के फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि युवक को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। नशा तस्करी में और संलिप्त लोगों को भी पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें