फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार मेला... पीपली खाई लागी शी..शी ... से खूब जमाया रंग

Sat, 17 May 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक कलाकार कुशल वर्मा ने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति देकर बांधा समां
विज्ञापन

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अन्य कलाकारों ने भी दीं बेहतरीन प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार कुशल वर्मा ने दर्शकों को खूब नचाया। कुशल वर्मा ने रंग बरसे, बड़ा बांका किनौरी दाईए, इंद्रा लाड़िए, ऐ आए ओ कोटके, ऐ आए सराजी, पीपली खाई लागी शी..शी, बोतला फूटी हॉय रे नातिया बोतला फूटी ओ आदि पहाड़ी गीत पेश कर खूब समां बांधा।
सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि कार्यकारी उप मंडल अधिकारी एवं तहसीलदार नीरज शर्मा थे। उन्हें मेला कमेटी ने टोपी-मफलर पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकार भारती चौहान ने सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं गीत पेश किया। कमल जीत ने रौहे मिलदी झुरिऐ, दिला मनारे खेल बड़े मजे-रे, लीला दत ने ओरे ता पौड़ी शिकारी, जोगणी पौरे पडू़ कमरू, कनिका हुआ वाउला तेरे प्यार ना, तेरी बसा सूरता म्हारे दिला ना पहाड़ी गीत पेश किए। नतेश राणा ने काला पौटू लाए ना हाए शोभली लता, दलीप सिंह ने ठांडा पाणी तेरे नालू रा, शेर सिंह नेगी ने धारा पांदे री सगेतडि़ऐ, दिनेश कुमार दूर दूर बैशे साली कमला साड़ू मेरा रिशला बडा़, वेली रामा ने दुडू़-गुडू़ रा बाजा, केवल राम ने तारा गे हिकडू़ आगे लो दासिऐ, रिंकू ने उछटी धारा तेरा लो मंदरू, मेले चलू बंजारा वे ढोला गुझू रे रागा आदि गीत पेश किए। भाग सिंह ने धोई डाहू गे दोहडू़ बांका, बुधूआ मामा घालठुआ गोडे़ लाई-दे तेला, जाच लागी महारे शौईरी म्हारे पाहुणे ईछा-लो, गायक डीएस राणा ने झुरी री वोला लो आंखटी, झुरिये तेरे लोभा-ना गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। मेला कमेटी अध्यक्ष इंद्र देव शर्मा, उपाध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर, किशन ठाकुर, भोपाल ठाकुर, टेढ़ी सिंह नेगी, कृष्ण बिष्ट, कमलेश ठाकुर, गुलशन कुमार, शोभा राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें