फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पूर्व सीएम धूमल से मिले बंजार भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। बंजार भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके आवास हमीरपुर में मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान प्रो. धूमल ने कहा कि कुल्लू, विशेषकर बंजार क्षेत्र से उनका गहरा लगाव रहा है। उन्होंने सैंज में पार्वती जल विद्युत परियोजना के शिलान्यास और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से घोषित 400 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की यादें साझा कीं।
विज्ञापन

बंजार भाजपा के वरिष्ठ नेता बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रेम कुमार धूमल भाजपा बंजार मंडल के कई कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को पार्टी में एकजुट रहने और संगठन व जनता के बीच काम करने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें