फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में आज से लगेगा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों और आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर 12 और 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि शिविर का आयोजन सामाजिक सेवा के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें रीढ़ की हड्डी, जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का कायरोप्रैक्टिक विधि से उपचार किया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखा गया है। शिविर का आयोजन जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू के सहयोग से क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य द्वार के पास स्थित आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र ढालपुर के कमरा नंबर 04 में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें