फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सदस्यता अभियान में पिछड़ी बंजार भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। प्रदेश भाजपा ने अपने संगठन को नया रूप देने के लिए राज्यभर में सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। दो सितंबर से शुरू हुए महासंपर्क अभियान में सदस्यता में कौन मंडल टॉपर बनेगा, इसका खुलासा 15 नवंबर तक हो जाएगा।
विज्ञापन

बंजार भाजपा मंडल ने सदस्यता अभियान में अभी तक मात्र 15,000 नए लोगों को जोड़ा है। वर्ष 2014-15 में बंजार मंडल ने तात्कालीन भाजपा नेता पंडित खीमीराम के नेतृत्व में 25,525 सक्रिय सदस्य बनाकर खूब वाहवाही बटोरीं थी।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी से आए कार्यकर्ताओं ने तो भाजपा की सदस्यता प्राप्त की है लेकिन पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के किनारा करने से सदस्यता में बंजार भाजपा पिछड़ती जा रही है। बंजार भाजपा के महामंत्री अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार पार्टी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य जोड़ने का है। सदस्यता के लिए कोई भी शुल्क अदा नहीं करना है। लोगों में भाजपा की सदस्यता लेने में भारी उत्साह दिख रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें