फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंदरोल सब्जी मंडी बनी बागवानों को पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की नौ सब्जी मंडियों में बंदरोल सब्जी मंडी बागवानों की पहली पसंद बनकर उभरी है। सेब सीजन के दौरान अब तक सबसे अधिक सेब की पेटियां बंदरोल सब्जी मंडी पहुंचाई गई हैं। बंदरोल सब्जी मंडी में अब तक 2 लाख 56 हजार 545 सेब की पेटियां पहुंच चुकी हैं। सेब पहुंचने के मामले में पतलीकूहल सब्जी मंडी दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 2 लाख 22 हजार 60 सेब की पेटियां पहुंची हैं। वहीं, खेगसू सब्जी मंडी तीसरे स्थान पर है, जहां अब तक 2 लाख 13 हजार 679 पेटियां सेब की पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार जिले की नौ सब्जी मंडियों में अब तक कुल 7 लाख 94 हजार 450 सेब की पेटियां पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा मार्केट यार्ड के बाहर से भी बड़ी मात्रा में सेब का कारोबार हुआ है। अब तक 3 लाख 78 हजार 948 सेब की पेटियां मार्केट यार्ड के बाहर से बाजार में पहुंची हैं। इसमें दस किलो पैकिंग की 1,24,452 और 20 किलोग्राम की पैकिंग में 2,54,496 पेटियां शामिल है। सब्जी मंडी और सीधे बाजार तक पहुंची सेब की पेटियों का आंकड़ा 11 लाख 73 हजार 398 तक पहुंच गया है।
बंदरोल मंडी में सबसे अधिक सेब पहुंचने से यह स्पष्ट है कि इस सीजन में बड़ी संख्या में बागवान अपनी उपज को यहां लेकर पहुंच रहे हैं। जिले की मंडियों में बागवानों को सेब की कीमत 200 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक प्रति पेटी कीमत मिल रही है। अच्छी गुणवत्ता के सेब की उन्हें अच्छी कीमत मिलने से बागवानों में खुशी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

कहां कितनी पेटियां पहुंचीं
सब्जी मंडी पेटिंयां
बंदरोल 256545
पतलीकूहल 222060
खेगसू 213679
भुंतर 65180
शाट 13970
बंजार 13829
निरमंड 6254
चौरी बिहाल 2923
कुल्लू 10
-
कुल 794450
बाक्स,
मंडियों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ी ली है और बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। एपीएमसी की ओर से बागवानों को यहां सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे उन्हें अपने सेब उत्पादन को बेचने में आसानी हो रही है।
विज्ञापन

दीक्षित जरियाल, सचिव, एपीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें