फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा समिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनेगा बजंतरी संघ : सुंदर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ को दशहरा समिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया जाएगा, ताकि दशहरा उत्सव से जुड़ी जानकारियां बजंतरियों तक आसानी से पहुंच सकें। यह बात शनिवार को दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बजंतरियों को दशहरा उत्सव के दौरान ही मानदेय देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रोत्साहन राशि का भुगतान शुरू किया जा रहा है। अगले दशहरा उत्सव से यह राशि उत्सव शुरू होते ही बजंतरियों के खातों में डालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि उत्सव में आने वाले बजंतरियों के लिए अलग स्थान उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां उनके नहाने सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में बजंतरियों और देव संस्कृति से जुड़े विभिन्न वर्गों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बजंतरियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके समर्पण, आस्था और योगदान के प्रति मान-सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए तहसीलदार और प्रशासनिक टीम मौके पर ही बजंतरियों के फॉर्म भरवा रही हैं, ताकि प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द किया जा सके। बैठक में देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ के अध्यक्ष मेहर सिंह ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान अतिरिक्त जिलाधीश सुरजीत सिंह राठौर, तहसीलदार अनिल कुमार, संघ के महासचिव प्रेमचंद सोनी सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें