फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर बैली ब्रिज पर आज से डेढ़ घंटा बंद रहेगा यातायात

Mon, 23 May 2016 10:17 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के ‌लिए बंद रहेगा बैली बिरज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली के प्रवेशद्वार भुंतर के बैैली ब्रिज के जीर्णोंद्धार के तहत आज से एक सप्ताह के लिए यातायात बंद रहेगा। रोजाना करीब डेढ़ घंटा यातायात रोककर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। पुल से कुल्लू बाईपास, भुंतर-मणिकर्ण को सड़क जाती है। बाईपास से पुल जुड़ा होने के कारण पुल पर यातायात का दबाव अधिक है। पुल में बिछाई प्लेटें उखड़ रही हैं। जिनका मरम्मत कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा 23 से 30 मई तक भुंतर वैली ब्रिज में मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक भुंतर बैली ब्रिज के बीच वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पर्यटन सीजन के कारण बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही को देखते हुए भुंतर के बेली ब्रिज की मरम्मत चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। यह मरम्मत कार्य 29 मई तक जारी रहेगा।  इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त हंसराज चौहान ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते भुंतर बैली ब्रिज पर 29 मई तक प्रतिदिन दोपहर बारह बजे से डेढ़ बजे तक यानि कुल डेढ़ घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें