फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में 5:00 बजे के बाद एक्टिवेट नहीं हो रहे आयुष्मान कार्ड

Wed, 23 Jul 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज के उपचार से पहले तीमारदारों को कार्ड एक्टिवेटशन में आ रही परेशानी
विज्ञापन

अस्पताल में रात के समय काउंटर पर नहीं मिलते कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड एक्टिवेशन के लिए मरीजों के तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में रात्रि स्वास्थ्य सेवा के समय उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों के कार्ड दूसरे दिन एक्टिवेट हो रहे हैं, जिस वजह उपचार में देरी हो रही है। अस्पताल में तीन आयुष्मान मित्र तैनात हैं, लेकिन रात्रि स्वास्थ्य सेवा में इनकी तैनाती न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में हिमकेयर और आयुष्मान योजना के तहत उपचार की सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध है, लेकिन दिन में सुबह 10:00 से शाम 05:00 बजे तक ही आयुष्मान काउंटर में दोनों योजनाओं के कार्ड एक्टिवेट किए जा रहे हैं। शाम 05:00 बजे से दूसरे दिन सुबह 10:00 बजे तक अस्पताल में कार्ड एक्टिवेशन की सुविधा नहीं है। इस कारण मरीजों के उपचार में देरी हो रही है। तीमारदार सौरव भारद्वाज, अनिला, गीताजंलि, मोहन लाल, अशोक ने कहा कि पहले तो अस्पताल में आयुष्मान काउंटर तलाशना पड़ता है। यह अस्पताल के नए भवन की चौथी मंजिल के एक कोने में है। इसके बाद वहां कोई कर्मचारी न होने के कारण परेशान होना पड़ता है। मरीज के पास आयुष्मान और हिमकेयर की पात्रता होने के बाद भी दवाइयां निजी मेडिकल स्टोर से खरीदकर लानी पड़ रही हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से काउंटर को बदलकर धरातल मंजिल में लाने और कर्मचारियों की दिन-रात ड्यूटी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड एक्टिवेशन काउंटर को बदलने पर विचार किया जा रहा है। आयुष्मान मित्रों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगाई जाएगी, ताकि मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना न करने पड़े। -डॉ. ताराचंद, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें