बंजार उपमंडल की कुल 108 सड़कों को पहुंची क्षति, सड़कों को बहाल करने में जुटा विभाग
कहीं भूस्खलन तो कहीं पर सड़कों के डंगे गिरे
हरिकृष्ण कौल
बंजार (कुल्लू)। बरसात के मौसम में हुई बारिश से अब तक लोक निर्माण विभाग बंजार को एक करोड़ 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश से कहीं सड़क में भूस्खलन हुआ है तो कहीं डंगे गिर गए हैं। अभी भी बारिश का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में लोक निर्माण विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बंजार में बारिश से कुल 108 सड़कों को क्षति पहुंची थी।
गौर रहे कि बरसात शुरू होने के बाद सैंज और बंजार क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ है। सैंज के जीवानाला में बादल फटने से भारी तबाही मची थी। बंजार में भी एक जगह बादल फटा था। हालांकि बरसात के आखिर तक नुकसान में और अधिक इजाफा होगा। लोक निर्माण विभाग बंजार से मिली जानकारी के अनुसार बंजार उपमंडल में कई ऐसी सड़कें हैं, जो बारिश से काफी अधिक प्रभावित हुई हैं। विभाग ने मंगलवार तक 108 में से 41 सड़कों को बहाल कर दिया है। अन्य सड़कों को भी बहाल करने के प्रयास जारी हैं। नगलाड़ी-शरची ,बंजार-बठाहड और जिभी-तादी सहित अन्य सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं।
बारिश से लोक निर्माण विभाग को अब तक एक करोड़ 12 लाख का नुकसान हुआ है। विभाग ने बरसात के दौरान सड़कों की बहाली के लिए मशीनरी भी तैनात रखी है। बंजार में बारिश से बंद सड़कों को सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं।- चमन सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बंजार
कुल्लू जिला में बंद पड़ी सड़को को खलने के लिए बंजार में जुटी मशीनरी।-संवाद
कुल्लू जिला में बंद पड़ी सड़को को खलने के लिए बंजार में जुटी मशीनरी।-संवाद
कुल्लू जिला में बंद पड़ी सड़को को खलने के लिए बंजार में जुटी मशीनरी।-संवाद
कुल्लू जिला में बंद पड़ी सड़को को खलने के लिए बंजार में जुटी मशीनरी।-संवाद