मणिकर्ण घाटी के छमाहण स्कूल में चुने गए हैड वाॅय हैड गर्ल्स।-संवाद
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छमाहण में हेड बॉय और हेड गर्ल चुने गए। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई। इसे चुनाव आयोग के नियमानुसार पूरा करवाया गया और पूरी पारदर्शिता बरती गई।
इससे विद्यार्थियों को चुनाव आयोग की नीति और मतदान की जानकारी भी बारीकी से मिल पाई। इसमें राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता चेतन ठाकुर चुनाव पर्यवेक्षक रहे।
हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव के लिए सबसे पहले आवेदन आमंत्रित किए गए। बारहवीं कक्षा के दो छात्र और तीन छात्राओं ने नामांकन भरा। इसके बाद चुनाव प्रसार हुआ, फिर मतदान की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने मतदान किया। मतगणना तक की बारीकियों को ध्यान में रखते हुए इसे अंदाज दिया गया। इस प्रक्रिया में अध्यापक वर्ग का भी सहयोग लिया गया। मतगणना के बाद जब परिणाम घोषित हुआ तो इसमेंं छात्रा वंशिका और छात्र आयुष को हेड गर्ल और हेड बॉय चुना गया। उपप्रधानाचार्य डॉ. प्रेम लाल ने दोनों विद्यार्थियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों विद्यार्थी अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से करें।