फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन जीने का एक तरीका है आयुर्वेद : डॉ. मनीष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर कॉलेज में मनाया प्री-योग दिवस, विद्यार्थियों को करवाया योग
विज्ञापन

...
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। आयुर्वेद की अवधारणा शरीर के शुद्धीकरण के विचार पर आधारित है। आयुर्वेद जीवन जीने का एक तरीका है। हमारा शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहे, इसके लिए हमें बेहतर आहार, योग, हर्बल उपचार, ध्यान और बेहतर जीवनशैली पर ध्यान देना चाहिए। यह बात आयुष विभाग के दवा निरीक्षक डॉ. मनीष सूद ने कही।
आयुष विभाग और शारीरिक शिक्षा विभाग ने जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में प्री योग दिवस मनाया। विभाग की योग प्रशिक्षक कल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों को योग और ध्यान से शरीर को निरोग और तनाव मुक्त रखने की विधाएं सिखाईं। उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाएं करवाईं। आयुष विभाग के दवा निरीक्षक डॉ. मनीष सूद ने कहा कि आयुर्वेद लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही तरीके से श्वास लेना भी मनुष्यों के लिए लाभप्रद है। महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो. ज्योति बाला ने कहा कि प्री-योग दिवस का विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को आयुर्वेद से संबंधित विभिन्न जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने आयुष अधिकारियों से कई सवाल भी किए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा, उपप्राचार्य डॉ. रोमेश चंद्र, फार्मासिस्ट रवि चंदेल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें