फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नशा मुक्त भारत अभियान में निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
कुल्लू में जागरूकता रैली निकालते कैडेट्स।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वीरवार को कुल्लू कॉलेज के एनसीसी कैडेटों तथा रोवर एंड रेंजर इकाई के स्वयंसेवियों ने ढालपुर में जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर क्षेत्रीय अस्पताल, डीसी कार्यालय, एसपी कार्यालय और ढालपुर चौक से होते हुए महाविद्यालय पहुंची।
विज्ञापन

रैली में छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ नारे लगाकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। एनसीसी कैडेट भूमिका ठाकुर, राखी और कंगना ठाकुर ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है, इसलिए युवाओं को इसके प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
महाविद्यालय की प्रो. निर्मला सिंह, प्रो़. नंदनी ठाकुर, प्रो. प्रोमिला राणा, प्रो. निश्चल शर्मा, प्रो. अनुपमा ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 25 जून को आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने शहर में जनजागरण किया। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए सरकार और शिक्षण संस्थान लगातार प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें