फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुकुमसेरी विद्यालय में नशा मुक्ति पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुकुमसेरी में रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत उदयपुर के प्रधान राजेश बाबा ने किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचने के प्रति जागरूक किया। प्रधान राजेश बाबा ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा आज के युवाओं को खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि बच्चे जागरूक होंगे तो समाज को भी नशे से दूर रखने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें