फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा उत्सव में 19 विभाग लगाएंगे योजनाओं की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र के साथ लगती पार्किंग में लगाई जाएगी प्रदर्शनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा इस बार सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन के साथ लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम भी बनेगा। उत्सव में सात दिनों के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए जाएंगे, जहां लोग योजनाओं और उनके लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
अभी तक 19 विभागों ने दशहरा उत्सव में प्रदर्शनी लगाने की सहमति जताई है। उत्सव शुरू होने तक विभागों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। विभागों की प्रदर्शनी इस बार भी ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र के साथ लगती पार्किंग में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले विभागीय प्रदर्शनी साथ लगते प्रदर्शनी मैदान में लगती थी। इसी कारण इस स्थान को प्रदर्शनी मैदान के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2025 के दशहरा उत्सव में प्रदर्शनी का स्थान बदलकर पार्किंग स्थल कर दिया गया था। प्रदर्शनी में कृषि, बागवानी, परिवहन, ऊर्जा, बिजली, स्वास्थ्य, वन, वन्य प्राणी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, रोजगार, श्रम, उद्योग सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। बैंकों की योजनाओं और कानूनी पहलुओं से संबंधित जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। इन स्टालों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रदर्शनी की व्यवस्था देख रहीं उपमंडलाधिकारी कुल्लू डॉ. जयबंती ठाकुर ने बताया कि अब तक 19 विभाग प्रदर्शनी लगाने की सहमति जता चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें