कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ने शनिवार को अपना वार्षिक समारोह अटल सदन कुल्लू के सभागार में मनाया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा मुख्यातिथि मौजूद रहे। जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर जिला अधिकारी कविता ठाकुर और विशेष अतिथि के तौर पर शहीद पैराट्रुपर बालकृष्ण के पिता महेंद्र सिंह और माता इंदिरा देवी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक सुरेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए और साथ में स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।वहीं एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लिहाजा जीवन में कुछ पाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहना चाहिए। इसे पहले एलकेजी, केजी से लेकर दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलित, स्वागत गीत व सरस्वती गाने की प्रस्तुति के साथ हुआ। प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों ने बेबी शार्क गाने पर नृत्य किया।
इसके बाद फिल्मी गीत पर डांस व बेटी बचाओ कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। तीसरी व चौथी कक्षा के बच्चों ने डांस की पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा योगा, फैशन शो, कराटे तथा कुल्ल्वी नाटी की शानदार प्रस्तुति दी गई।
अंत में मुख्यातिथि ने शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में बेतहर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। एसएसपी के हाथें पुरस्कार पाकर विद्यार्थी चहक उठे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मोहन रावत व अजय कुमार भी मौजूद रहे।
इन विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
किंशुक शर्मा, योगिता शर्मा, सारांश, आरविन, शानवी मयाशा, ओजस, ईशान्वी, अलीशा ईवा सेठ, मानाष्वी, श्रेयस, आराध्या, मार्वी ठाकुर, विवान महंत, शिवांशी, समृति शंकर, सर्वज्ञा, तानिया,इवाना पॉल, माहिरा, आहाना, कामाख्या, भव्य, अदविज, रिआन शर्मा, रिहान राणा, मारवी, विवान ठाकुर, पीहू, सिमरन, युवान, ऋषभ, अध्यावी,ाहान, तनिष्का, जेसिका, तान्या, भाविक, रुद्रांश, मेर्सी सहित कई अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।