फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल टनल के उतरी पोर्टल में हिमस्खलन का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल के उत्तरी पोर्टल क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा बढ़ने के मद्देनज़र प्रशासन और बीआरओ ने सतर्कता बढ़ा दी है। सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों और वाहनों के रुकने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, योजक परियोजना के अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासन को लिखित रूप में अवगत कराया है कि अटल सुरंग के उत्तरी पोर्टल के बाईं ओर की पहाड़ी ढलानें, पोर्टल के आसपास का क्षेत्र तथा चंद्रा नदी पुल के निकट का इलाका हिमस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। इस चेतावनी के बाद प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं।
पुलिस ने क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित करते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल इन स्थानों पर पर्यटन गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बीआरओ की रिपोर्ट के आधार पर लोगों से अपील की है कि जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें