फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी के बाद बढ़ा हिमस्खलन का खतरा

Mon, 02 Feb 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीएसडीएमए और डीजीआरए ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जिले में बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन (एचपीएसडीएमए) और रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरए) ने चेतावनी जारी की है।
संस्थानों की ओर से खतरे के स्तर को लेकर 3 ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। आम जनता को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। चेतावनी में कहा है कि घाटी की कुछ ढलानों पर मध्यम आकार का हिमस्खलन हो सकता है। ऐसे में यात्रा करते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी उपायुक्त कुनिका एकर्स ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन और डीजीआरए ने जिले में 3 फ़रवरी शाम 5:30 बजे तक चंबा, किन्नौर, लाहौल और स्पीति जिले के 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की संभावनाएं जताई हैं। ऐसे में उन्होंने आम जनता के साथ पर्यटकों से भी आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा को इस दौरान स्थगित करें अगर जरूरी है तो सड़कों और मौसम की अपडेट लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी आपातकाल स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (टोल फ्री-1077) पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें