फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दस दिन से कुल्लू से कटीं बाह्य सराज की 69 पंचायतें

Mon, 02 Feb 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजा बर्फबारी के बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में फिर ठहरा जनजीवन
विज्ञापन

22 ट्रांसफार्मर ठप होने से 50 गांवों मेंं अंधेरा, लाहौल-स्पीति में 274 सड़कें ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ताजा बर्फबारी की जकड़ से जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति का जनजीवन फिर से ठहर गया है। रविवार रात को हुई ताजा बर्फबारी और बारिश से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

नौ दिन के भीतर जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में तीसरी बार बर्फबारी हुई। हाईवे-305 बाह्य सराजवासियों केे साथ एनएच के लिए चुनौती बन गया है। इससे खासकर बाह्य सराज की 69 पंचायतों की जनता की परेशानी बढ़ गई है। 10 दिनों से लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए वाया शिमला सा फिर करसोग होकर आना पड़ रहा है। सफर लंबा होने से कई लोग तीन से चार फीट बर्फ में 10 से 12 किलोमीटर का लंबा सफर पैदल तय करने काे मजबूर हैं। एनएच अथॉरिटी जलोड़ी दर्रा को बहाल करने में लगी है लेकिन बर्फबारी उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है। जिला कुल्लू में अभी हाईवे तीन और हाईवे-305 के अलावा 56 सड़कों पर वाहनों के पहिये जाम हो गए हैं। इसके अलावा 22 ट्रांसफार्मरों के बंद होने से लगभग 50 गांवों में अंधेरा पसरा है। बिजली बोर्ड सुबह से लेकर देर शाम तक बर्फ में बिजली बहाली के काम जुटे हैं। उधर, जनजताीय जिला लाहौल-स्पीति में 274 सड़कों केे साथ बिजली के 54 ट्रांसफार्मर ठप हैं। सड़कों में 134 लाहौल घाटी और 140 सड़कें स्पीति घाटी में हैं। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि बार-बार हो रही बर्फबारी से हाईवे की बहाली में देरी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें