फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धुंधी में हिमस्खलन, एक घंटे रुके रहे वाहनों के पहिये

Sun, 12 Mar 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के धुंधी में हिमस्खलन के बाद लगा कई किलोमीटर लंबा जाम।-संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली-केलांग नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर अटल टनल से पहले स्नो गैलरी धुंधी में दो बार हिमस्खलन हुआ। इस वजह से करीब एक घंटे तक यहां वाहन फंस गए।
विज्ञापन

अटल टनल पार कर सिस्सू जा रहे और सिस्सू से लौट रहे सैकड़ों पर्यटक वाहन फंस गए। सीमा सड़क संगठन ने हिमस्खलन के कारण सड़क पर आई बर्फ को हटाकर यातायात बहाल किया। इसमें लगभग एक घंटे का वक्त लगा। मौसम साफ होने के बाद ऊंची पहाड़ियों से हिमस्खलन का भय रहता है।
अटल अनल रोहतांग से पहले धुंधी के समीप बनाई गई स्नो गैलरी के आसपास का इलाका हिमस्खलन के लिहाज से अति संवेदनशील है। इस सीजन में स्नो गैलरी के आसपास चार बार हिमस्खलन हो चुका है।
विज्ञापन

रविवार को यहां एक ही स्थान पर दो बार हिमस्खलन हुआ। गनीमत यह रही कि हिमस्खलन गिरने के दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।
दोपहर तीन बजे के बाद हिमस्खलन गिरने के कारण मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। कुछ देर बाद बर्फ हटाने के बाद बीआरओ ने यह मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया लेकिन करीब चार बजे उसी स्थान पर पुन: हिमस्खलन हुआ। इसके बाद फिर कुछ देर के लिए वाहन फंसे रहे।
सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने के बाद इस मार्ग पर यातायात के लिए बहाल किया। प्रशासन ने इस मार्ग पर सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि यातायात बहाल हो गया है। उन्होंने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि इस मार्ग पर सावधानी पूर्वक यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें