फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नीलामी मंच पड़ा छोटा, सड़क पर सजा फल का कारोबार

विज्ञापन
कुल्लू के भुंतर सब्जी मंडी में लगरहा जाम। इससे बागवानों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा ह
विज्ञापन
कुल्लू। फल सीजन के चरम पर होने के कारण भुंतर सब्जी मंडी में नीलामी मंच छोटा पड़ गया। रविवार को मंच पर जगह न मिलने के कारण बागवानों को सेब, अनार और जापानी फल सड़क के किनारे बेचना पड़ा। इन दिनों प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से व्यापारी फल खरीदने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सब्जी मंडी को जोड़ने वाली सड़क पर जाम लगने से बागवान भी परेशान हो रहे हैं। कई वाहन मंडी परिसर और सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से पार्क किए जा रहे हैं। इससे आवाजाही बाधित हो रही है और जाम लग रहा है। सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई है।
मणिकर्ण घाटी से फल लेकर मंडी पहुंचे बागवान शंकर सिंह और टीसी नेगी ने बताया कि जाम के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। फल सीजन में रोजाना बड़ी संख्या में बागवान और मालवाहक वाहन मंडी पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती करनी चाहिए।
विज्ञापन

बागवानों ने सब्जी मंडी संचालकों से नीलामी मंच से बाहर सड़क पर फल नहीं लगाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर फल रखने से वाहनों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है। निर्धारित नीलामी मंच पर ही फल की बिक्री और मालवाहक वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था की जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। संवाद
विज्ञापन

उधर, एपीएमसी के सचिव दीक्षित जरियाल का कहना है कि सब्जी मंडी में अगर इस तरह की अव्यवस्था होगी तो उसे सुधारने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें