फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल से यातायात अस्थायी रूप से बंद

विज्ञापन
मनाली के अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में रविवार रात से  फसें पर्यटक वाहन ।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। अटल टनल के साउथ पोर्टल की ओर जाने वाले मार्ग पर लगातार बर्फबारी के कारण प्रशासन ने नेहरू कुंड से साउथ पोर्टल तक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। उपायुक्त कुल्लू अनुराग शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि बीआरओ ने पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि अटल टनल के साउथ पोर्टल की ओर जाने वाली सड़क पर भारी बर्फबारी के कारण बर्फ का जमाव, आइसिंग तथा दृश्यता में कमी की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मनाली, सोलंग तथा अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजाही अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गई है, जिससे आम जनता और पर्यटकों के जीवन तथा संपत्ति को खतरा हो सकता है। इसके बाद नेहरू कुंड से अटल टनल के साउथ पोर्टल और साउथ पोर्टल से नेहरू कुंड की ओर यातायात को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि बीआरओ द्वारा सड़क से बर्फ हटाने का कार्य जारी है।
वहीं पुलिस विभाग द्वारा नेहरू कुंड और सोलंग नाला में 24 घंटे बैरियर स्थापित किए जाएंगे, ताकि वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। हालांकि आपातकालीन सेवाओं के वाहन एंबुलेंस, पुलिस, फायर और बीआरओ तथा स्थानीय निवासियों को केवल फोर बाई फोर वाहनों के माध्यम से ही आवागमन की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें