फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव मंदिर में भाेर होते ही बही भक्ति की धारा

Sun, 15 Feb 2026 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के बिजली महादेव सड़क पर ​शिवरात्रि के मौके पर पहुंचे ज्यादा वाहनाें से लगा लंबा जाम।-संव
विज्ञापन
सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही लग गईं दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन

नर्गिस के फूलों और पांजा के पत्तों से बने चौंसर ने बढ़ाई शिवलिंग की शोभा

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। महाशिवरात्रि के मौके पर बिजली महादेव मंदिर में अंधेरा छंटने से पहले ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के दर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया।
नर्गिस के फूलों और पांजा के पत्तों से बना चौंसर शिवलिंग की शोभा बना। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बिजली महादेव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन किए।
समय : सुबह 6 बजे, स्थान : बिजली महादेव मंदिर। चारों ओर अंधेरा और मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लाइनें। यह नजारा कोई आम नहीं था। महाशिवरात्रि पर बिजली महादेव के दर्शनाें का क्रेज ऐसा था कि लोग सुबह 4 बजे से गाड़ियों में बिजली महादेव की ओर निकलना शुरू हो गए। कुल्लू से 20 किलोमीटर का सफर करने के बाद लोग धार्ठ से पैदल बिजली महादेव मंदिर के लिए निकले। करीब ढाई किलोमीटर चढ़ाई चढ़ने के बाद श्रद्धालु बिजली महादेव पहुंचे। सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मंदिर में दर्शनों के लिए लाइनें लगी रहीं। सुबह 10 बजे ये कतारें और भी लंबी हो गईं। बिजली महादेव मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर करीब 100 मीटर दूर तक महिलाओं-पुरुषों की कतारें लगी रहीं। दोपहर 1 बजे तक बिजली महादेव मंदिर में काफी भीड़ रही। भोले बाबा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इससे पहले देव परंपरा के निर्वहन करते हुए रविवार को नर्गिस के फूलों और पांजा के पत्तों से बने चौंसर को शिवलिंग पर सुबह पौ फटने से पहले देवता के पुरोहित ने चढ़ाया। इसके अलावा जुआणी महादेव ,थान देवता थरमाण मंदिर में भी चौंसर को पुजारी ने शिवलिंग पर सुशोभित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने बताया कि कुल्लू के अलावा अन्य राज्यों के श्रद्धालु बिजली महादेव में शिवलिंग के दर्शनों के लिए पहुंचे। हजारों की संख्या में मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भोले का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें