फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी वायदों को पूरा करें मुख्यमंत्री

Sat, 08 Oct 2016 10:04 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ कुल्लू खंड की बैठक शनिवार को टीचर होम सरवरी में हुई। बैठक की अध्यक्षता कुल्लू खंड प्रधान जेएन शर्मा ने की। बैठक में संघ की समस्याओं व मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री से चुनावों के समय की घोषणाओं को पूरा करने की मांग की। इसके अलावा 2006 से पूर्व सेवा निवृत पेंशनरों को 50 फीसदी पेंशन का लाभ अप्रैल 2013 के बजाए जनवरी 2006 से देने, परिवहन मंत्री से एचआरटीसी पेंशनरों को दो माह की पेंशन को तुरंत जारी करने, बिजली बिलों में 50 प्रतिशत अनुदान देने के साथ मीटर रेंट व सर्विस चार्ज हर माह करने करने की मांग ऊर्जा मंत्री से की है।
विज्ञापन


वहीं आईपीएच मंत्री से पानी के बढ़ाए गए रेट को वापस लेने को कहा। सीएमओ कुल्लू से अस्पताल कुल्लू में मरीजों की सुविधा के लिए डायलिसिस सुविधा शुरू करने तथा दशहरा के दौरान ऑटो चालकों द्वारा ओवरचार्जिंज को रोकने के लिए उपायुक्त कुल्लू से नए रेट तय करने की मांग की है। बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर, उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा, संगठन सचिव हेमा शर्मा, उपाध्यक्ष वीडी कुल्लवी, संयुक्त सचिव कमला नेगी, प्रचार सचिव मोधो कैलाश शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रेम चंद, महामंत्री नौमी राम ठाकुर और कोषाध्यक्ष रूप चंद ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें