सोलंगनाला। मनाली के बाहंग में वीरवार को सिख संगत ने सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर राहगीरों, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को मीठा शरबत पिलाया गया।
विज्ञापन
संगत ने गुरु साहिब की महान शहादत को नमन करते हुए मानवता, सेवा, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। गुरु अर्जुन देव जी को सिख इतिहास के प्रथम शहीद गुरु के रूप में याद किया जाता है। उनके शहीदी दिवस पर छबील सेवा की परंपरा विशेष रूप से निभाई जाती है। मीठे शरबत की सेवा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और गुरु साहिब की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया। संवाद