फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सायरन बजते ही डेस्क और मेज के नीचे छुप गए विद्यार्थी

विज्ञापन
सीसे स्कूल कोठी में आपदा को लेकर हुई मॉक ड्रिल में घायल छात्र। संवाद सीसे स्कूल कोठी में आपदा
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में शनिवार को आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपातकालीन स्थिति में सतर्क और तैयार रहने के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही सभी छात्र-छात्राएं अनुशासित तरीके से पंक्तिबद्ध होकर खुले स्थान में पहुंच गए। कुछ विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन के नियमों के तहत ‘ड्रॉप, कवर और होल्ड’ तकनीक अपनाते हुए डेस्क और मेज के नीचे सुरक्षित स्थिति ली।
इसके बाद खोजी दल ने स्कूल की सभी कक्षाओं का निरीक्षण कर घायल छात्रों की जानकारी बचाव दल को दी। बचाव दल ने प्रत्येक कक्षा से तीन-चार विद्यार्थियों को घायल मानते हुए उन्हें चिकित्सा दल तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की गंभीर क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य युवराज ठाकुर ने विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए अपील की कि वे अपने गांव और मोहल्लों में भी लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर शिक्षक यशपाल कटोच सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें