फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नगर निकाय चुनाव थमते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी सियासी तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में नगर निकाय चुनावों का परिणाम घोषित होते ही अब चुनावी सरगर्मी पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर मुड़ गई है। ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। पंचायतों में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने प्रचार में अब पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह से लेकर देर रात तक जनसंपर्क अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद पद के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में प्रत्याशी सुबह-सवेरे ही मतदाताओं के घर दस्तक दे रहे हैं। ग्रामीण मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस की भी अब पंचायत चुनावों पर नजर है। शहरी क्षेत्रों में जिन विचारधाराओं या समर्थकों को जीत मिली है, उनके हौसले बुलंद हैं और वे उसी उत्साह के साथ पंचायतों में अपने करीबियों के लिए फील्ड में उतर गए हैं।

....
सोशल मीडिया और नुक्कड़ सभाओं का सहारा
पंचायत चुनाव में पारंपरिक प्रचार के साथ-साथ डिजिटल प्रचार का भी खूब सहारा लिया जा रहा है। प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी अपील और पोस्टर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें